5 Dariya News

हरियाणा : केशनी आनंद अरोड़ा मुख्य सचिव नियुक्त

5 Dariya News

चंडीगढ़ 30-Jun-2019

केशनी आनंद अरोड़ा को हरियाणा की नई मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। केशनी इस पद को धारण करने वाली अपने परिवार की तीसरे नंबर की बहन हैं। इससे पहले इनकी दो बहनें भी मुख्य सचिव रह चुकी हैं। केशनी से पहले उनकी बहनें, मीनाक्षी आनंद चौधरी व उर्वशी गुलाटी राज्य की मुख्य सचिव रह चुकी हैं।केशनी 1983 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं।केशनी ने डी.एस.ढेसी की जगह ली है। ढेसी रविवार को सेवानिवृत्त हुए। केशनी हरियाणा में वरिष्ठतम नौकरशाह हैं और वह 30 सितंबर, 2020 को सेवानिवृत्त होंगी।