5 Dariya News

कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा-सांगवान

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

कोहण्ड 21-Oct-2013

इनेलो विधायक नरेंद्र सांगवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। इस कारण जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। चोरी व डकैती की वारदातें आम हो गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, लेकिन प्रदेश सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं। सांगवान ने मंगलौरा गांव में आयोजित बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हर वर्ग दुखी हो चुका है। कांग्रेस की नीयत व नीति दोनों में खोट है। लोगों का काग्रेस से विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस की नीतियों से परेशान जनता बड़ी संख्या में इनेलों के साथ जुड़ रही है। 1 नवंबर को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली सम्मान रैली देश व प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगी। मौके पर पोलू सांगवान, सतबीर सिंह, जगदीप सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, रघबीर शर्मा, शिव कुमार, सतपाल, ब्रह्मापाल, हुकम सिंह, रामशरण, महेंद्र मौजूद रहे।